फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम में परिवर्तन से नागरिक अस्पताल में ओपीडी बढ़ी

Fri, 09 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पर्ची कटवाने के  लिए लगी मरीजों की लंबी लाइन--संव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मौसम परिवर्तन के कारण नागरिक अस्पताल में ओपीडी के आंकड़े में 200 की वृद्धि हो चुकी है। दिन में गर्मी व उमस और रात में हल्की ठंड सेहत पर भारी पड़ रही है। एक सप्ताह में 3784 ओपीडी हुई हैं। इसमें से अधिकांश लोग जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित थे। एक सप्ताह के दौरान प्रतिदिन 200 से अधिक लोग खांसी, बुखार व जुकाम से पीड़ित आ रहे हैं। वहीं प्रतिदिन औसतन ओपीडी का आंकड़ा 500 के पार हो चुका है। इनमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग अधिक शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री से अधिक व न्यूनतम 27.5 डिग्री तक चल रहा है। दिन-रात के तापमान का यह अंतर लोगों की सेहत पर प्रभाव डाल रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में कोल्ड ड्रिंक व फ्रीज का पानी पीने के कारण समस्या अधिक होती है।
दिन में गर्मी और रात के समय पंखे या कूलर की हवा भी इस मौसम में सेहत को प्रभावित करती है। तेज धूप या शारीरिक श्रम के कारण पसीने में ही ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग न करें। इस मौसम में मटके का पानी प्रयोग करें जो अधिक लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें