फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिव्यांग की गुहार पर एसडीएम ने दिखाई तत्परता

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के लघु सचिवालय स्थित कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम योगेश सैनी ने आमजन की 20 शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और जिला परिषद के सीईओ दीपक यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में गांव डिगरोता निवासी दिव्यांग राकेश ने इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाने की मांग रखी। इस पर एसडीएम ने जिला रेडक्रॉस के कर्मचारी को जल्द ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान शिविर का उद्देश्य अधिकारियों और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

शिविर में परिवार पहचान पत्र, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, सड़क, गली निर्माण और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। एसडीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोडवेज महाप्रबंधक देवदत्त, सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार बिजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें