फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गोदामों पर मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम मनोज कुमार ने शुक्रवार को शहर के बाहर बने एग्रीक्लचर मार्केटिंग प्रोड्यूस गोदामों पर छापे मारे। इस मौके पर मार्केट कमेटी अटेली के सचिव यदुराज तथा मार्केट कमेटी नारनौल की सचिव नुकुल यादव थी। टीम ने तीन चार गोदामों से चने, सरसों आदि बरामद की जिनसे फीस तथा पेनेल्टी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को एसडीएम मनोज कुमार ने विभिन्न गोदामों पर जाकर कार्रवाई की तथा उनका रिकॉर्ड चेक किया। इस मौके पर गोदाम में 1100 से 1200 क्विंटल चने, दूसरे गोदाम पर लगभग 250 से 300 क्विंटल सरसों तथा तीसरे गोदाम पर 150 से 200 क्विंटल सरसों मिली। इस दौरान गोदाम संचालक पर फीस वसूली तथा जुर्माना लगाया गया। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें