नांगल चौधरी। एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह ने सोमवार को खनन विभाग और हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों के साथ गांव आंतरी व जैनपुर की पहाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग जारी रखी जाए।
उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कहीं भी अवैध खनन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई भी अवैध वाहन या मशीनरी नहीं पाई गई।
इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि गांव जैनपुर में फिलहाल कोई ताजा अवैध खनन नहीं हो रहा है। खनन निरीक्षक कोमल कुमार ने बताया कि अप्रैल 2026 में गांव जैनपुर की पहाड़ियों में अवैध खनन के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वहां कोई अवैध खनन नहीं हो रहा है।