फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती में आय-व्यय का लेखा-जोखा जरूरी : अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को गांव मांडोला में खेती में आय-व्यय का लेखा-जोखा व रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अशोक ढिल्लो ने किसानों को खेती में होने वाले सभी खर्चों का सही से लेखा-जोखा रिकॉर्ड करके रखने से फायदा के बारे में चर्चा की। इस दौरान केंद्र के पौध रोग वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र यादव ने खरीफ फसलों कपास, बाजरा, ग्वार, मूंग में लगने वाले कीड़ों व रोगों के लक्षण एवं उनके उचित निदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भूमि में जैविक कार्बन बढ़ाने के लिए ढैचा, ग्वार आदि लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें