फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट और गाइड सच्चा देशभक्त होता है : रामबिलास

Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पूर्व शिक्षा मंत्री के निवास सतनाली में हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा के राज्य अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने नवनियुक्त हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला कोऑर्डिनेटर राजेश शर्मा झाड़ली, सुरेंद्र आर्य को आशीर्वाद दिया। रामबिलास शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने 12 दिसंबर 2024 को बैठक ली गई।
विज्ञापन

जिला पलवल से रिशाल सिंह जिला सचिव, राजेश शर्मा झाड़ली, सुरेंद्र आर्य को हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला कोऑर्डिनेटर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से जिले में कार्य करें व जिला स्काउट्स एवं गाइड्स को बुलंदियों तक पहुंचाए। स्काउट्स एवं गाइड ईमानदार व सच्चा देशभक्त होता है।
आपातकालीन में स्काउट्स एवं गाइड्स विशेष योगदान होता है। सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ी तैयार करके जिले के लोगों की भलाई के लिए कार्य करें। राजेश शर्मा झाड़ली, सुरेंद्र आर्य ने राज्य अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, राज्य प्रशिक्षक संजीव कुमार, सुनीता बाई विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें