फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए नागरिक अस्पताल में नहीं मिली जगह

Thu, 02 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नारनौल के गांव कोरियावास का मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
नारनौल। अब नारनौल के नागरिक अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक नहीं बनेगा। ऐसा इसलिए कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए जगह नहीं मिली थी। हालांकि क्रिटिकल केयर ब्लॉक अब शहर से करीब सात किलोमीटर दूर कोरियावास मेडिकल कॉलेज में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल में दो सौ बेड का अस्पताल बनाना था। इसका शुरुआती चरण में कार्य भी जोर शोर से चला, लेकिन बाद निर्माण करने की गति धीमी हो गई। इस 200 बेड के अस्पताल को 2017 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अगस्त 2022 में बनकर पूरा होना था। अब जिस गति से दो सौ बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य हो रहा है, उसी गति से तो आने वाले तीन-चार साल में बनने की उम्मीद नहीं है।

अस्पताल प्रशासन के पास अब नए प्रोजेक्ट के लिए जगहों का अभाव बना है। जब तक दो सौ बेड का अस्पताल बनकर तैयार नहीं हो जाता है तब तक पुराने भवन को नहीं तोड़ा जा सकता है। अगर दो सौ बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जाता है तो पुराने भवन को तोड़ दिया जाएगा। इससे अस्पताल प्रशासन के पास जगह का भी अभाव नहीं रहेगा।
विज्ञापन



वर्जन:

नागरिक अस्पताल में जगह उपलब्ध नहीं होने की वजह से क्रिटिकल केयर ब्लॉक अब कोरियावास मेडिकल कॉलेज में बनाया जाएगा।-डॉ. दिनेश कुमार, उप सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें