मोहल्ला रावका में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात को सेंध मारी कर रसोई घर से एक सिलेंडर चुरा ले गए । मुख्य शिक्षिका शकुं तला देवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मुआयना कर शिक्षिका शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस में दी शिकायत में मुख्य शिक्षिका ने बताया कि हर दिन की भांति सोमवार को भी विद्यालय की छुट्टी के बाद स्टाफ सदस्यों ने अच्छी प्रकार से कमरों व रसोई घर को ताला लगाकर घर चले गए। मंगलवार की सुबह पार्ट-टाइम स्वीपर बिजेंद्र कुमार विद्यालय की सफाई करने पहुंचा तो उसने दिखा कि विद्यालय की रसोई घर व सभी कमरे के ताले टूटे पड़े थे। इस पर उसने इसकी सूचना मुख्य शिक्षिका को दी। मुख्य शिक्षिका ने मौके पर पहुंचकर देखा कि रिकार्ड रूम की अलमारी खुली पड़ी है, और रसोई घर एक भरा सिलेंडर भी गायब है। जिसकी कीमत लगभग चार हजार के लगभग है। इसके बाद शिक्षिका ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों की छानबीन शुरू कर दी है।