फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूली छात्राओं ने थाने में पहुंचकर जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

Tue, 25 Nov 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 17दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत अटेली थाने में छात्रों को संबोधित करते अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। थाना प्रभारी रामलखन ने पुलिस की कार्यप्रणाली बताते हुए कहा कि कोई व्यक्ति अपराध की शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो उसे एफआईआर (फॉरमल रिपोर्ट) दर्ज करानी होती है। पुलिस अधिकारी शिकायत को सुनकर उसका विवरण लिखते हैं और शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर लेते हैं। इसके बाद, मामले की जांच शुरू होती है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को पुलिस स्टेशन अटेली में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से कही। इस कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के 43 छात्रों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को पुलिस की कार्य प्रणाली और अपराध की प्रकृति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर ने किया।
थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासित रहने, बुराइयों से बचने व आचरण को शुद्ध बनाए रखने पर जानकारी दी। एलएलएम छात्र बालकृष्ण ने संविधान में प्रदत्त नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल, कुलदीप सिंह, सहायक एमएचसी, एचसी सुनील कुमार, दीपक ग्रेवाल डीपीई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें