फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी व जयपुर-भिवानी ट्रेनें एक दिसंबर से शुरू, नारनौल में करेगी ठहराव

Tue, 25 Nov 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16नारनौल ​स्थित रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन। संवाद - फोटो : आरोग्य मेले में बुजुर्ग की जांच करते डॉक्टर पवन।
विज्ञापन
नारनौल। यात्रियों की सुविधा के लिए एक दिसंबर से रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी दो जोड़ी व जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलों का संचालन शुरू होगा। यह दोनों रेल सेवा नारनौल, अटेली स्टेशन पर ठहराव करेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 01, 04, 06, 07, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 29, 30, 31 दिसंबर को (15 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर 01.35 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 02, 05, 07, 08, 14, 15, 16, 21, 22, 26, 28, 29, 30, 31, दिसंबर व एक जनवरी 2026 को (15 ट्रिप) रींगस से 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

वहीं,रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 01, 04, 06, 07, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, व 31 दिसंबर को (13 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 01, 04, 06, 07, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28 व 31 दिसंबर 2025 को (13 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जयपुर-भिवानी रेलसेवा एक दिसंबर से होगी शुरू
जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप) जयपुर से प्रतिदिन 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप) भिवानी से प्रतिदिन 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू, सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें