फोटो संख्या:62-बेवल में एसबीआई बैंक शाखा का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य---स्रोत- बैंक
कनीना। उपमंडल के गांव बेवल में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। गांव में बैंक शाखा खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग की सभी प्रकार की सुविधाएं उनके घर-द्वार पर ही उपलब्ध होने से खुशी है। इस दौरान मुख्य अतिथि कृष्ण शर्मा मुख्य महाप्रबंधक रहे। विशिष्ठ अतिथि रोहित सुरेश उप महाप्रबंधक चंडीगढ़ रहे। कृष्ण शर्मा ने कहा इस शाखा के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
बैंक के प्रबंधक महावीर सिंह ने बताया कि यह शाखा ग्राहकों को सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगी, जिनमें डिजिटल लेन-देन, किसान क्रेडिट कार्ड, लोन सुविधा और अन्य वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि अब उन्हें बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय व्यवसायों को भी नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक राधेश्याम महला, शाखा प्रबंधक महावीर सिंह, हनुमान सिंह सीनियर एसोसिएट, पंकज यादव, प्रियंका, ओमप्रकाश, सुरेंद्र कुमार, डॉ प्रमोद भारद्वाज, समाजसेवी संजय ब्रह्मचारी, सरपंच योगेंद्र सिंह, मुकेश, गजे सिंह, प्रो. बस्तीराम, गोविंद पंच, राजेश पंच, अमर सिंह, लालचंद, रमेश पंच मौजूद रहे।