फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशे को ना, तिरंगे को सलाम...68 हजार कदम लिखेंगे नया इतिहास

विज्ञापन
फोटो नंबर-11कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : रोटरी क्लब के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पदा​धिकारी। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी नारनौल से 9 अगस्त को राज्य स्तरीय हाफ मैराथन, हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् महाअभियान का एक साथ शुभारंभ करेंगे। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित इस मेगा इवेंट का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है। तैयारियों को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल व हाफ मैराथन के पूरे रूट का जायजा लिया।
विज्ञापन

हाफ मैराथन के लिए करीब 67856 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 5 किलोमीटर दौड़ के लिए 64931 व 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 2925 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। पूरे रूट पर हर 500 मीटर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां पानी, ग्लूकोज व प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं, जगह-जगह ढोल, बीन, बाजे और डेरु टीमें प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएंगी।
हाफ मैराथन को फ्लैग-ऑफ करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेष मंच तैयार किया गया है। आमजन के लिए सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए हैं, जहां से लोग अपनी तस्वीर हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। जिले के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

पुलिस के एक हजार जवान रहेंगे तैनात
मैराथन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से एक हजार पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के विभिन्न स्थानों पर 80 नाके लगाए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान पांच डीएसपी की विशेष तैनाती की गई है और करीब 500 पुलिसकर्मी विभिन्न जिलों से बुलाए गए हैं।
अतिक्रमण हटाने के साथ तैयारियां रही जोरों पर
मैराथन को लेकर नगर परिषद ने शनिवार को महेंद्रगढ़ रोड व रेवाड़ी रोड सहित अन्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाकर सड़कों को चौड़ा कराया। मुख्य सड़कों के साथ दीवारों पर स्लोगन लिखवाए गए और कई स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए हैं। महेंद्रगढ़ रोड पर नूनी शेखपुरा मोड़ के पास पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। प्रशासनिक अधिकारी व भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर महेंद्रगढ़ रोड को शनिवार से ही बंद कर दिया गया।
महावीर गुड्डू व अमित रोहतकिया की प्रस्तुति जमाएगी रंग
शहर में नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह 5:00 बजे से पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध हरियाणवी लोकगायक महावीर गुड्डू अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक छटा बिखेरेंगे। वहीं, युवाओं की पसंद हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया अपने हिट गानों से प्रतिभागियों में नया जोश भरेंगे।
बतौर ब्रांड एंबेसडर नजर आएंगी गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला
ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम को समर्पित इस आयोजन में जिले के गांव छितरोली की लाडली बेटी और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़ बतौर ब्रांड एंबेसडर नजर आएंगी। वह युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करने के साथ नशे से दूर रहने का संदेश देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें