फोटो नंबर- 17हनीश, अंडर- 17, वुशु खिलाड़ी
नारनौल। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद वुशु और जूडो के 86 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बार खिलाड़ियों में खासा उत्साह है और वे खेल नर्सरियों में लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग के एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि वुशु को इसी वर्ष से स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है। वुशु के विभिन्न आयु और भार वर्ग में 15 महिला और 19 पुरुष खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वहीं, जूडो में 25 महिला और 27 पुरुष खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
मैंने खेल नर्सरी शुरू होने के बाद मौजूदा सत्र में ही वुशु का अभ्यास शुरू किया है। पहली बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया, इसलिए मैं नर्वस था। लेकिन मैं बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा और उम्मीद है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी पदक जीतने में सफल रहूंगा।-पियूष, अंडर- 17, वुशु खिलाड़ी
-
मुकाबले के दौरान शुरू में कुछ अंक से पीछे था, लेकिन फिर वापसी करने में सफल रहा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के लिए पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। -हनीश, अंडर- 17, वुशु खिलाड़ी