फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सतनाली महाविद्यालय की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिलेभर के 10 राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पांच चरणों में आयोजित प्रतियोगिता भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित रही। समन्वयक डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय सतनाली से परमजीत, अनमोल व ललिता की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

वहीं यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ से प्रियंका, प्रियंका कुमारी व महेंद्र की टीम ने द्वितीय तथा यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल से नेहा, आदित्य कौशिक व मधु की टीम तृतीय स्थान बनाया। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि सतबीर सिंह नौताना व महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा एवं विशिष्ठ अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्राचार्य संजय जोशी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्यातिथि सतबीर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता विद्यार्थियों के मानसिक स्तर के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी लाभदायी है। उन्होंने कहा कि कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कठिन प्रतियोगिता को देखते हुए सामान्य ज्ञान का सुदृढ़ होना आवश्यक है।
महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा, डॉ. शमशेर सिंह, प्रो. जितेंद्र वशिष्ठ, डॉ. सोमवीर सिवाच, प्रो. विकास, ईश्वर यादव, विनोद कुमार, इंद्रजीत, उप-प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायाण, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, हीरा सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ. रेणु यादव, डॉ. पविता यादव, डॉ. परमित कुमारी, डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. मंजू कुमारी, नविता, अमिता कुमारी, कुलदीप, अरूण भारत, डॉ. विजया बाई, डॉ. रविंद्र कुमार, विजय पाल, दुलीचंद, धर्मेंद्र सहित महाविद्यालय के स्टाफ स्दस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें