फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश में कीचड़ से पटा सरेली का रास्ता

विज्ञापन
फोटो 4सरेली ग्राम पंचायत के कच्चे रास्ते में भरा पानी।स्रोत:ग्रामीण - फोटो : credit
विज्ञापन
नारनौल। सरेली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। बारिश के बाद रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भरने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। हालात यह हैं कि छोटे-छोटे बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण जसवंत ने रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर बीडीपीओ निजामपुर को लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि रास्ते की हालत बेहद खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। विशेषकर बारिश के दिनों में रास्ता कीचड़ से भर जाता है।
ग्रामीण प्रताप, सहीराम, मदन, पवन, विजय, गजानंद, प्रकट, जगमाल, अनिल सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि सरेली ग्राम पंचायत के इस रास्ते की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए व स्थायी समाधान के लिए रास्ते का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और किसानों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा महत्वपूर्ण मार्ग है। इसलिए प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें