फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन से सरल पोर्टल बना मुश्किल, पीपीपी से जुड़े सभी काम बंद

विज्ञापन
फोटो नंबर-11लघुसचिवालय ​स्थित सरल केंद्र।
विज्ञापन
नारनौल। तीन दिन से सरल पोर्टल का सर्वर डाउन होने से परिवार पहचान पत्र से जुड़े काम नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह से न तो कोई आवेदन हो रहे हैं और न ही कोई प्रमाण पत्र बन रहा है। ऐसे में तीन दिन से सरल केंद्र पर आने वाले लोग परेशान होकर वापस लौट रहे हैं। पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण परिवार पहचान पत्र संबंधित काम कराने में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने के कारण पीपीपी आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं जा रहा है। काम न होने से लोगों को काफी इंतजार करने के बाद वापस लौटना पड़ रहा है। आमतौर पर लोग सरल केंद्र से जन्म प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र सहित अन्य कई योजनाओं के लिए आवेदन करने आते हैं। सरल केंद्र पर आए नारनौल निवासी सुनील ने बताया कि वह ईडब्ल्यूएस बनवाने के लिए आया था। दो-तीन दिन से सर्वर डाउन होने की वजह से कार्य नहीं हो रहा है। इसकी वजह से उसे वापस जाना पड़ रहा है। वहीं, हिम्मत सिंह ने बताया कि मूलनिवासी व जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आया था, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से कार्य नहीं हो रहा है।

रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र के लिए रोज आते हैं 15 से 20 आवेदन
जिलेभर में प्रतिदिन आय, जन्म, रिहायशी, मृत्यु व जाति प्रमाण पत्र सहित लगभग सभी योजनाओं के लिए लोग आवेदन करते हैं। इनमें मूल निवासी और जाति प्रमाण पत्र अकेले के 15 से 20 आवेदन प्रतिदिन आते हैं। कार्य नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना कारण लोग सीएससी व सरल केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




ये काम हो रह प्रभावित

सरल पोर्टल बंद होने के कारण आमजन के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, रिहायशी, छात्रवृत्ति योजना, जाति प्रमाण पत्र, पशुओं के लोन की फाइल, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना, मातृत्व योजना, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट समेत सभी ऑनलाइन कार्य बाधित चल रहे हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


वर्जन

तीन दिन से सरल केंद्र में सर्वर डाउन होने से रिहायशी, जाति प्रमाण सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन नहीं हो रहे हैं। प्रतिदिन 15 से 20 रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आते हैं। हालांकि, यह कार्य आमजन साइबर कैफे पर भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

-भूपेंद्र, सुपरवाइजर, सरल केंद्र नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें