फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दोहे, चौपाइयों का गायन किया

Wed, 20 Nov 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05संगीतमय सुंदरकांड पाठ में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की धार्मिक श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात महेंद्रगढ़ के रेलवे रोड स्थित जीयालाल निम्बेड़िया के हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यजमान सुनील निंबेड़िया व प्रदीप निंबेड़िया को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें आचार्य क्रांति निर्मल, पंडित दीपक शर्मा तथा अजय शर्मा आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे, चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें गायक सुरेंद्र ने तुम पग-पग पर समझाते हम फिर भी समझ न पाते व गुरुजी सांवरमल गोयल ने बालाजी तू जल्दी से आजा संकट में तेरो दास पड़ो है आदि भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
वहीं अजय शर्मा ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में यजमान को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि गुरुजी सांवरमल गोयल नोएडा व फतेहचंद वशिष्ठ भिवानी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर सुभाष निंबेड़िया, राकेश निंबेड़िया, सुजान ठेकेदार, विनोद, भूषण दादरी वाले, सुरेश चौधरी, हिमांशु चौधरी, विक्की, चौधरी परमानंद, राजेश गुप्ता, संदीप जयपुरिया, प्रमोद घोली वाले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीना बंटी, सुरेंद्र एडवोकेट, दिनेश कौशिक, नरेश चेयरमैन, सुशील शर्मा, नरेश जोशी, राजकुमार जिंदल, जितेंद्र चौधरी, महेश तथा ईश्वर आदि सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें