महेंद्रगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को सतनाली के बस स्टैंड रोड स्थित दो सुपर मार्केट पर छापा डालकर चायपत्ति व मसाला के सैंपल लिए। साथ ही टीम की ओर से दस्तावेज, खाद्य सामग्री के पैकेटों की एक्सपायरी डेट सहित अन्य प्रकार की जांच की।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधी विभाग के डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि सतनाली स्थित दो सुपर मार्केट में विभिन्न प्रकार की जांच की गई। इस दौरान चायपत्ति के व डब्बा बंद मसाला के पैकेट का एक सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। न्होंने बताया लगातार सुपर मार्केटों में छापा डालकर जांच अभियान जारी रहेगा।
चार माह पूर्व लिए गए सैंपल में पाई गुणवत्ता की कमी
डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधी विभाग की टीम की ओर से चार माह पूर्व सतनाली क्षेत्र में दो दुकानों से लिए गए मसाले व चायपति के सैंपलों में गुणवत्ता की कमी पाई गई थी। इसके आधार पर दुकान संचालकों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है तथा मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गुणवत्ता में कमी पाए जाने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।