फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समीर ने राष्ट्रीय अंडर-17 ग्रीको रोमन कुश्ती में जीता कांस्य

विज्ञापन
फोटो 13कांस्य पदक के साथ खिलाड़ी समीर।स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय अंडर-17 फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में बुहाना के पहलवान समीर तंवर ने कांस्य पदक जीता है।। 71 किलोग्राम भार वर्ग में समीर ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मुकाबले में बाजी मार ली।
विज्ञापन

शास्त्री कुश्ती अखाड़े के संचालक पहलवान वीरेंद्र कुमार शास्त्री ने बताया कि समीर बचपन से ही अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहा है। इससे पहले भी वह अंडर-15 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य और अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुका है। साथ ही साई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक अपने नाम कर चुका है।
समीर के पिता पवन सिंह तंवर ने उसकी सफलता का श्रेय उसके अनुशासन को दिया। वहीं समीर ने अपनी जीत का श्रेय दादा, माता-पिता, गुरु और परिवारजनों को दिया।
कोच के अनुसार समीर जल्द ही लखनऊ में होने वाले एशियन गेम्स चयन ट्रायल में भाग लेगा। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने उसे शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें