फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इलेक्ट्रिकल, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स छात्रों की पहली पसंद

विज्ञापन
फोटो नंबर- 19नारनौल ​स्थित बीकेएन कॉलेज।
विज्ञापन
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है और विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। 10वीं के आधार पर अंतिम तिथि 18 मई और 12वीं के आधार पर 19 मई निर्धारित है।
विज्ञापन

हालांकि तिथि बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम घोषित हो चुका है, जबकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परिणाम लंबित है, जिससे निर्णय प्रभावित हो सकता है।
इस वर्ष पर्यावरण इंजीनियरिंग नया कोर्स शुरू हुआ है और कुल कोर्स 7 हो गए हैं, जबकि 480 सीटें निर्धारित हैं। सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण और इंस्ट्रूमेंटेशन में 60-60 सीटें तथा मैकेनिकल में 120 सीटें हैं। विद्यार्थियों की पहली पसंद इलेक्ट्रिकल, सिविल और मैकेनिकल शाखाएं बन रही हैं, जिससे इनमें प्रतिस्पर्धा अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन


वर्जन
संस्थान में शैक्षणिक के अलावा अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। गत वर्ष आयोजित प्लेसमेंट के तहत अनेक छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ने के कोई अधिकारिक निर्देश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। दाखिले के इच्छुक छात्रों से अपील है अनिवार्य दस्तावेज तैयार करवा लें ताकि दाखिले के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

अनिल यादव, प्राचार्य, बीकेएन कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें