फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संतों ने दिया एकता व पंच परिवर्तन का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव देवराली-राठीवास में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व कलश एवं ध्वज यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मातृशक्ति ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर भजन एवं पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। शोभायात्रा बाबा भूरास्ता मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के संयोजक राजेंद्र शर्मा ने उपस्थित संत समाज का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। संतों ने समाज में जागृति व सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया। विशेष रूप से पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से विचार रखे गए।
महंत हरिश्चंद्र महाराज ने समाज से जाति-पाति का भेदभाव समाप्त कर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों का सामना नहीं करेगा, तब तक स्वच्छ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से पंच परिवर्तन को अपने जीवन में अपनाकर सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की। महंत भातीनाथ महाराज ने कुटुंब व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता प्रमोद शास्त्री ने संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम, उत्सव एवं पंच परिवर्तन की रूपरेखा की जानकारी दी। सम्मेलन का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें समाज में एकता, संस्कार व सकारात्मक परिवर्तन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें