नारनौल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला अध्यक्ष डाॅ. यतेंद्र राव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि यह प्रशिक्षण भाजपा की कार्य पद्धति का हिस्सा है जिससे कार्य में दक्षता आती है।
प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडे ने पंच परिवर्तन और जिला प्रभारी शंकर धूपड ने नवाचार विषय पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में संगठन की कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, जनसंपर्क को सुदृढ़ करने व जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से संवाद हुआ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद का सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति और वैचारिक नींव के प्रमुख स्तंभ हैं। ये विचार भारतीय संस्कृति पर आधारित, समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास और समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।