फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में सांई सोनीपत ने कलाली टीम को हराया

Mon, 26 Aug 2024 11:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- गांव मांडोला में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता सांई  सोनीपत टीम को
विज्ञापन
सतनाली। खंड सतनाली के गांव मांडोला में बाबा केसरिया में तीसरे दिन महिला ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में सांई टीम ने 27-23 की कड़ी टक्कर से कलाली को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद दिए गए।
विज्ञापन

खेल कमेटी के सदस्य संतलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम खुशी मदीणा को मैन ऑफ द मैच दिया गया व मैन ऑफ द सीरीज मीमी नरवाल रिढ़ाणा सोनीपत को दिया गया। ऐथेलेटिक्स में 80 वर्ष से ज्यादा के उम्र के बूढों की दौड़ में दौदराम प्रथम व बलबीर सिंह मांडोला द्वितीय रहा। 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों की दौड़ में कृष्ण जींद प्रथम, रामभक्त पाल्हावास द्वितीय व रोशनलाल कनीना तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में संजय सतनाली प्रथम, रोहित अलीगढ़ द्वितीय व अंकित अलीगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर में मोहित भूषण प्रथम, मोहन आदमपुर द्वितीय व हमेंत महेंद्रगढ़ को तीसरा स्थान मिला। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ अनिता हिसार प्रथम, तन्नु श्योराण दादरी द्वितीय व नीनू हांसी तृतीय स्थान पर रहीं। खेल कमेटी के प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बाबा केसरिया मेले के दौरान ओपन कबड्डी में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। विधायक राव दान सिंह ने ओपन कबड्डी मैचों का उद्घाटन किया। इस दौरान सुरेन्द्र कौशिक व बीरसिंह ठेकेदार, जिला पार्षद बिमल यादव, एडवोकेट ललित, अमित सरपंच धोली, नरेश सरपंच मौजूद रहे।

फोटो संख्या:77- गांव मांडोला में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता सांई  सोनीपत टीम को

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें