नारनौल। स्टार्टअप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रा.व.मा.वि जैलाफ के सचिन को रविवार को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय युवा दिवस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रशंसा पत्र व चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दूसरे स्थान पर टैगोर स्कूल महेंद्रगढ़ की छात्रा अनू और तीसरे स्थान पर बाबा खेतानाथ पॉलिटेक्निक के छात्र कपिल कुमार रहे।
इन स्वयंसेवकों ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह व राजेश सैनी के नेतृत्व में समारोह में भाग लिया। धर्म सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है। प्राचार्य लोकेश कुमार व समस्त स्टाफ ने सचिन व एनएसएस इंचार्ज धर्म सिंह को बधाई दी।