महेंद्रगढ़। आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना में विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया गया जिसमें कॉलेज के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यार्थियों के बीच दौड़ प्रतियोगिता के साथ किया गया।
कॉलेज के खेल प्रशिक्षक व खेल प्रभारी सुनील कुमार ने बताया 100 मीटर दौड़ में प्रथम दीपिका, द्वितीय निशु कुमारी, तृतीय प्रीति कुमारी रही। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में सचिन शर्मा प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय, शशी कुमार तृतीय रहा। 400 मीटर में सुधीर व साक्षी प्रथम, इशिका व हर्ष संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। वहीं 800 मीटर में प्रथम प्रशांत, शुषभ, द्वितीय साहिल, दीपिका रहें। शॉटपुट में रजत, डिंपल प्रथम तथा लंबीकूद में निशु कुमारी व पंकज प्रथम रहें। बेस्ट एथलेटिक्स का अवार्ड पुरूष वर्ग में सचिन शर्मा व महिला वर्ग में दीपिका व साक्षी को मिला। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कादयान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों में रूचि रखनी चाहिए।
चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने बताया कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। कॉलेज निदेकक डॉ. महेश कुमार यादव ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। कॉलेज रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक डीपी सज्जन सिंह, भूप सिंह, विक्रम सिंह, अशोक कुमार, सुमन तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।