नारनौल। बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 नवंबर से 28 फरवरी तक सांस कार्यक्रम शुरू किया है। वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि निमोनिया पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए गंभीर बीमारी है। खांसी, तेज सांस चलना, छाती धंसना और बुखार इसके प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन
उप सिविल सर्जन प्रतिरक्षण डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि आशा वर्कर्स और एएनएम घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों का सर्वे करेंगी और अभिभावकों को जागरूक करेंगी। लक्षण मिलने पर बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपदेश ने समय पर पहचान और उपचार पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने, छह माह तक केवल स्तनपान कराने, पूरा टीकाकरण करवाने और घर में धूम्रपान से बचने की सलाह दी। संवाद