फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी का बिल भरने के लिए लिंक खोलते ही क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.04 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। साइबर ठगों ने पानी का बिल भरने के लिए भेजे गए लिंक के जरिए गांव सिसोठ निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से करीब 1.04 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना नारनौल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाबूलाल ने बताया कि वह मानेसर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। छह नवंबर को उसने अपने दोस्त अमल गिरी का पानी का बिल भरने के लिए मोबाइल पर आए लिंक को खोला था। लिंक खोलते ही उसके मोबाइल में एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई।
इसके कुछ सेकंड बाद ही उसके कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड से 44,389.09 और 59,862.33 रुपये कटने के मैसेज आए। दोनों ट्रांजेक्शन उसने नहीं किए थे। धोखाधड़ी का पता चलते ही उसने सभी कार्ड ब्लॉक करवाकर बैंक खाता भी बंद करवा दिया। पीड़ित ने पुलिस से रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें