फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Mon, 30 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11नारनौल में आरडब्ल्यूए की नवनियुक्त टीम को शपथ दिलाते विधायक ओमप्रकाश यादव। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हुडा सेक्टर एक की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को राधा कृष्ण पैलेस में किया गया। इसमें आरडब्ल्यूए के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट भी दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश यादव रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने की। 22 जून को नारनौल में हुडा रेजिडेंट वेलफेयर एसाेसिएशन का चुनाव हुआ था। चुनाव समिति प्रधान एडवोकेट रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि नारनौल के सेक्टर एक की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन सर्वसम्मति से किया गया था। रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।
चुनाव समिति के प्रधान एडवोकेट रविंद्र सिंह व विधायक ओमप्रकाश यादव द्वारा नवगठित टीम के प्रधान नरेश चौधरी, उपप्रधान सुंदरलाल शर्मा, सचिव अमरजीत बडेसरा, सह सचिव अजय अग्रवाल, प्रेस सचिव महेंद्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता को शपथ दिलाई गई। वहीं छह लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया था।
विज्ञापन

विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सेक्टर एक के लोगों की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर है। इन समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला प्रशासन उचित कदम उठाए रहा है। हाल ही में सेक्टर एक के लोगों की सड़क व सीवर संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया है। नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी हुडा सेक्टर में विकास कार्य करवाने को लेकर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें