फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 70 किग्रा भार वर्ग में चंचल ने जीता कांस्य पदक

Mon, 30 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22सेमिफाइनल मुकाबले के दौरान पंच करती नीली जर्सी पहने हुए चंचल। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जिले को केवल कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जून तक किया गया। प्रतियोगिता में जिले से 8 महिला और 8 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग में हुए मुकाबले में खिलाडी पहले मुकाबले में ही हार कर बाहर हो गए।
जिले से केवल 70 किग्रा भार वर्ग में चंचल ने प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्री क्वार्टर फाइनल में चंचल का मुकाबला जींद की सुजाता से और क्वार्टर फाइनल में पलवल की वंशिका से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मुकाबलों में चंचल ने जीत दर्ज की थी। सेमीफाइनल मुकाबले में चंचल ने बेहतर प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबले में हिसार की तनुज से हार का सामना करना पड़ा। बॉक्सिंग कोच मोनिका लांबा ने बताया कि कई खिलाड़ी पहली बार प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में खिलाड़ियों की कमियों को दूर किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें