फोटो 3सफाई अभियान के दौरान मौजूद आरडब्ल्यूए सदस्य व सफाई कर्मी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर में शनिवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत सेक्टर स्थित कम्युनिटी सेंटर के आसपास जमा कचरे, झाड़ियों और गंदगी को हटाया गया।
सफाई अभियान आरडब्ल्यूए प्रधान नरेश चौधरी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए नागरिकों और प्रशासन का सहयोग आवश्यक है। आरडब्ल्यूए द्वारा समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर सेक्टरवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाता है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि नियमित सफाई से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है। आरडब्ल्यूए ने भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर आरडब्ल्यूए प्रधान सुरेंद्र शर्मा, सचिव अमरजीत, कैशियर अनिल गुप्ता, अरुण नूनीवाला, डॉ. रविंद्र कुमार, बह्मदत्त और मनोहरमा यादव ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को जागरूक किया।