फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकरसौंपा ज्ञापन

Mon, 29 Sep 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- विधायक आवास पर विधायक के बेटे को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी--स्रोत-कर्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में रविवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव की अनुपस्थिति में पुत्र राहुल यादव को मांगों को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला प्रधान पवन कुमार व एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने बताया कि सभा में सबसे पहले महान क्रांतिकारी शहीद ए आजम भगतसिंह की 118 वीं जयंती पर उनकी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांवों को साफ-सुथरा रखने व स्वच्छता अभियान की रीढ़ है।
विज्ञापन

लोगों को साफ सफाई के माध्यम से हर तरह की बीमारियों से बचाते हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को न ही अभी तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया गया है और न ही न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू किया गया है।, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त दस लाख रुपये व दस हजार रुपये पेंशन हर माह लागू किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को स्वचालित वाहन उपलब्ध कराए जाएं और मास्क सहित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं।, ईएसआई व पीएफ का सुधारीकरण व लाभ दिया जाए।, सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, औजार भत्ता की राशि बढ़ाई जाए।, वेतन हर महीने के सात तारीख को किया जाना सुनिश्चित किया जाए सरपंचों का अनावश्यक हस्तक्षेप रोका जाए।, महेंद्र सिंह नावां, आनंद के परिवार को एक्सग्रेसिया का लाभ दिया जाए। इस मौके पर अशोक, रामफल, राजबाला, अनिल व मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें