फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नौ विद्यालयों ने वैदिक तार्किक प्रश्नोत्तरी में भाग लिया

Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- आर्य समाज महेंद्रगढ़ में आयोजित वा​र्षिक उत्सव  के दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं महर्षि दयानंद के 201वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर आर्य समाज प्रांगण में द्वितीय दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से हुआ।
विज्ञापन

यज्ञ ब्रह्मा का स्थान स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती रहे। यजमान व पुरोहित की भूमिका वैदिक विद्वान वेदपाल शास्त्री ने निभाई। आर्य समाज में रविवार को नौ विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने वैदिक तार्किक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंडिया खेड़ा प्रथम रहा जिसको आर्य समाज ने 5000 व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रथम सभा में सत्य सनातन वैदिक धर्म पर प्रकाश डालते हुए खानपुर से आचार्य प्रद्युम्न, दड़ोली आश्रम से स्वामी स्वामी समर्पणानंद, स्वामी हरीश मुनी, स्वामी एक्तानंद, डॉ. कैलाश कर्मठ, आचार्य डॉ. प्रियंका भारती, स्वामी सच्चिदानंद महाराज, सभा के अध्यक्ष राजीव यादव रीजनल मैनेजर, डॉ. नीरज मेधार्थी ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पतंजलि ग्राम उद्योग के महामंत्री दानवीर डॉ. यश देव शास्त्री ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ने 51 हजार रुपये की राशि आर्य समाज को भेंट की। कार्यक्रम में सत्यवीर सिंह भगतही, केसर आर्या का विशेष सहयोग रहा। सतीश आर्य रसूलपुर के सुपौत्र मुकुल को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
डॉ विक्रांत डागर के परिवार ने 5000 टाइल व प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने 2000 टाइल समाज परिसर में लगाने को दी। वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्र के प्रधान डॉ. प्रेमराज आर्य ने सभी का आभार किया। वीर सिंह मेघनवास, बृहस्पति शास्त्री, एडवोकेट मानव ने भोजन व्यवस्था संभाली शांति पाठ के साथ सम्मेलन संपन्न हुआ। महोत्सव के समापन पर आर्य समाज के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें