फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पक्की नौकरी, वेतन बढ़ाने की मांग, ग्रामीण सफाई कर्मियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में दिया गया। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांवों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने सरकार से सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाकर उन्हें पक्का कर्मचारी घोषित करने की मांग की। पक्का होने तक न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने और जनवरी 2026 से 2100 रुपये की बढ़ोतरी जारी करने की मांग भी रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें