फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण चौकीदारों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 04 Jul 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04नारनौल के लघुसचिवालय में अपनी मांगों को लेकर सीटीएम मंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपते ग
विज्ञापन
नारनौल। ग्रामीण चौकीदार एसोसिएशन की जिलास्तरीय बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान पंकज शोभापुर ने की, जबकि संचालन मलखान अटेली व वेद प्रकाश कोथल ने किया। ग्रामीणों चौकीदारों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सीटीएम मंजीत सिंह को सौंपा। जिला प्रधान पंकज ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार 11 हजार रुपये मानदेय पर काम कर रहे हैं। इससे महंगाई में उनके परिवार का गुजारा भी नहीं होता है।
कहा कि ग्रामीण चौकीदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए व न्यूनतम वेतन 26000 हजार रुपये दिए जाएं। ग्रामीण चौकीदार को पंचायत विभाग से तब्दील करके गृह विभाग से जोड़ा जाए। ग्रामीण चौकीदारों को सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त 10 लाख रुपये राशि दी जाए। ग्रामीण चौकीदार के ईएसआई कार्ड से मेडिकल लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण चौकीदार की ड्यूटी पर मृत्यु होने पर परिवार को 10 लाख रुपये की राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर कनीना खंड प्रधान सुरेंद्र, खंड महेंद्रगढ़ वेद प्रकाश, सिहमा से बीरसिंह, अटेली खंड से राजेंद्र चंदपुरा, मनोज तोबड़ा, महेंद्र सिंह मकसूसपुर, मनोज बलाहा कला, जगमाल व मलखान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें