फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134 ए ः 70 विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दिला पाए अधिकारी और मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा अधिनियम 134 ए के तहत जिले में पहले ड्रॉॅ के सभी विद्यार्थियों को अभी तक दाखिले नहीं मिल पाए है, पर शिक्षा विभाग ने दाखिले का दूसरा ड्रॉ जारी कर दिया है। हालांकि दूसरे ड्रॉ में केवल 8 विद्यार्थी ही शामिल हैं, जोकि 18 फरवरी तक दाखिले ले सकते हैं। जिले में पहले ड्रॉ में 70 विद्यार्थियों को अभी तक दाखिला नहीं मिल पाया है। जिन्हें कुछ स्कूल संचालकों द्वारा उनके दस्तावेज में कमी बताकर दाखिला देने से मना कर दिया गया है तो कुछ स्कूल संचालकों ने स्पष्ट तौर पर 134ए के तहत दाखिल देने से मना कर दिया है। इससे अभिभावकों में सरकार व शिक्षा विभाग के प्रति रोष पाया जा रहा है। क्योंकि नियम 134ए के तहत दाखिले की शुरुआत में अभिभावकों को भाग-दौड़ करके दस्तावेज पूरे करवाकर दाखिले के लिए अपने बच्चों का आवेदन करवाया, पर अब स्कूल संचालक दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बात दें कि शिक्षा अधिनियम 134ए के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई के लिए आवेदन मांगे थे। इसके तहत जिले में 1200 के करीब बच्चों ने अपने पसंद के निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए आवेदन किए थे, जिसमें सभी बच्चों को उनके पसंद के निजी स्कूलों को अलाट कर दिया गया था। इनमें से 2-3 निजी स्कूलों को छोड़कर अन्य ने अपने यहां आवेदन करने वाले सभी बच्चों को दाखिला दे दिया है। कनीना, महेंद्रगढ़ और नारनौल के एक-एक निजी स्कूलों ने बच्चों को दाखिला देने से स्पष्ट मना कर दिया है द्वा। जिसके बाद बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित राज्यमंत्री तक गुहार लगाई। जिसके बाद उक्त स्कूलों ने कुछ विद्यार्थियों को दाखिला दे दिया तो कुछ विद्यार्थियों को उनके दस्तावेजों में कमी दिखाकर उन्हें दाखिला देने से इनकार कर दिया है।
जिले में 70 के करीब विद्यार्थियों को नहीं मिला दाखिला
पहले ड्रॉ के तहत अभी तक 70 से अधिक विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पाया है। जबकि दूसरे ड्रॉ के लिए 8 बच्चों को उनके पसंद के स्कूल अलॉट किए गए हैं। जिले में कनीना के एक निजी स्कूल में करीब 34 विद्यार्थियों तथा महेंद्रगढ़ व नारनौल के एक-एक स्कूल द्वारा करीब 40 विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दिया गया है। इनमें कनीना के एक स्कूल संचालक ने दाखिला देने से स्पष्ट मना कर दिया है तो नारनौल व महेंद्रगढ़ के स्कूल संचालकों द्वारा कुछ विद्यार्थियों के दस्तावेजों में कमी बताकर उनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पहले ड्रॉ के सभी बच्चों का दाखिला हो चुका है। कुछ बच्चों के आवेदन दस्तावेजों में कमी के कारण रद्द कर किए गए हैं। दूसरे चरण के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं, जोकि 18 फरवरी तक अलॉट किए गए स्कूलों में जाकर दाखिला ले सकते हैं। -विजेंद्र श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें