फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आय कम तो बदला रूट, अब सोनीपत से दिल्ली के लिए दौड़ेंगी ई-बसें

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर ​दिल्ली जाने वाली ई-बस में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कम यात्री मिलने के कारण रोडवेज ने सोनीपत-रोहतक रूट पर चल रही एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद कर दिया है। रोहतक रूट से हटाई गई तीन ई-बसों को अब सोनीपत-दिल्ली आईएसबीटी रूट पर लगाया गया है। इस रूट पर सुबह और शाम तीन-तीन ई-बसें चल रही हैं। यात्रियों की अधिक संख्या और बेहतर आय को देखते हुए रोडवेज ने यह बदलाव किया है।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सोनीपत-रोहतक रूट पर ई-बसों को अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिल रहे थे। कई फेरों में कम सवारियों के कारण आय भी कम हो रही थी। इसे देखते हुए पिछले माह 15 दिन तक ई-बसों के संचालन की समीक्षा की गई। इस दौरान रूट को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने के विकल्पों पर विचार किया गया।
विज्ञापन


इसके विपरीत दिल्ली रूट पर सुबह और शाम यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य कामों के लिए दिल्ली आते-जाते हैं। इस कारण इस रूट पर ई-बसों को बेहतर सवारियां मिल रही हैं। यात्रियों की संख्या और आय को देखते हुए रोहतक रूट से हटाई गई बसों को दिल्ली आईएसबीटी रूट पर लगाया गया है।

अब सोनीपत-दिल्ली आईएसबीटी रूट पर सुबह तीन और शाम तीन ई-बसें चल रही हैं। दिल्ली आईएसबीटी तक ई-बस का किराया 70 रुपये है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बस सेवा मिलेगी और भीड़ के समय परिवहन सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या और आय के आधार पर बसों का संचालन तय किया जा रहा है। जिन रूटों पर यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, वहां बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सोनीपत-रोहतक रूट से ई-बसें हटाकर दिल्ली आईएसबीटी रूट पर लगाई गई हैं।
— संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें