संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। सिरसवाला जोहड़ पर श्रीकृष्ण गोशाला के पास आयोजित खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन किया गया। प्रीतम जोनू ने बताया कि ओपन हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में मुनि नाथ बड़सी रोहतक विजेता रही जिसे 35 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। सुरेवाला हिसार की टीम उप विजेता रही जिसे 25 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
तृतीय स्थान पर रही अलेवा जिला जींद की टीम को 14 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं खेदड़ जिला हिसार की टीम चौथे स्थान पर रही तथा 14 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
बेस्ट कैचर राजेंद्र, शेट्टी व सचिन संयुक्त रहे जिनको 3100-3100 रुपये दिए गए। अंडर 19 नेशन स्टाइल कबड्डी में भैंसवाल सोनीपत प्रथम रही जिसको 21 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। कुंगड़ क्लब भिवानी द्वितीय रही जिसको 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया। सूर्य मुखी रोहतक ए की टीम द्वितीय रही जिसको 7100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में अंजू दिनोद प्रथम, रिया गुरावड़ा द्वितीय व माही तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में हैप्पी बादली प्रथम, जॉनी दुधवा चरखी दादरी द्वितीय व साहिल खेड़ी तलवाना तृतीय रहे। 400 मीटर में अंजू दिनोद प्रथम, माही कासान
फोटो संख्या:79 कनीना में सिरसवाला जोहड़ में कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी--संवाद