पिछले एक दशक से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब मुसीबत नहीं झेलनी पड़ेगी। इससे मार्ग पर चलने वाले लोगों को अब कुछ दिनों में सड़क के गड्ढों से राहत मिल जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण एवं पीडब्लूडी विभाग ने टेंडर छोड़कर कार्य भी शुरू करवा दिया है।
नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग से कनीना सड़क मार्ग को जोड़ने वाले अपरोच सड़क मार्ग पिछले एक दशक से गड्ढों में तब्दील हो गया था जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा था। एक किलोमीटर के इस सड़क मार्ग को अब नया बनाने के लिए काम आरंभ कर दिया है। 16.5 लाख की लागत से बनने वाले इस सड़क मार्ग की चौड़ाई 12 फुट की होगी। पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी करवाया जाएगा। यह कार्य एक पखवाड़े में करके लोगों को नई सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी।