फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट लाइन ने दिन में दिखाए ‘तारे’

Wed, 02 Mar 2016 10:37 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए बदली जा रही हॉट लाइन केबल ने शहर के लोगों को दिन में तारे दिखा दिए हैं। केबल बदलने का काम चलने के कारण चार दिन से आधे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस कारण जहां व्यापारियों और दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों के इनवर्टर ने भी जवाब दे दिया है। चार दिन में केवल 1500 मीटर केबल बिछने के कारण भी शहर के लोग चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि नागरिक अस्पताल से सब स्टेशन की दूरी चार किलोमीटर है। ऐसे में अभी पांच-छह दिन लोगों को इस परेशानी से दो-चार होना पड़ेगा। व्यापारियों का कहना है कि केबल बदलने का काम बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है। अगले पांच या छह
विज्ञापन

दिन में यह काम पूरा हो जाएगा, इस पर भी संशय है।  

नागरिक अस्पताल में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली निगम पुरानी और टूटी केबल बदलने में लगा है। सब स्टेशन से अस्पताल की दूरी चार किलोमीटर है। अभी तक चार दिन में केवल 1500 मीटर ही केबल बिछाई गई है। इस कारण चौथे दिन भी करीब आधे शहर की बिजली आपूर्ति दिनभर बंद रहने से लोग परेशान रहे। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सही देखरेख और कामकाज के लिए बिजली निगम ने उसे हॉट लाइन से जोड़ा हुआ है। हॉट लाइन मतलब 24 घंटे बिजली आपूर्ति। केबल पुरानी होने के साथ ही इसमें कई जगह फाल्ट भी आ गया है। अधिकांश समय फाल्ट की शिकायत मिलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसी समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए बिजली निगम नई केबल लगा रहा है।

दो-तीन दिन में डलनी थी चार किलोमीटर की केबल
महेंद्रगढ़ रोड स्थित सब स्टेशन से नागरिक अस्पताल की दूरी करीब चार किलोमीटर है। इतनी लंबी दूरी और केबल मोटी होने के कारण समय ज्यादा लग रहा है। यह केबल केवल दो से तीन दिन में डाली जानी थी, मगर चार दिन में बिजली निगम के कर्मचारी केवल 1500 मीटर की दूरी ही तय कर पाए हैं। चार दिन से आधे शहर की बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि हॉट लाइन बाजार और प्रमुख रास्तों से होकर गुजर रही है। इस कारण बिजली पर आधारित कामकाज चौथे दिन को भी पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


एक्सएलपी केबल जा रही है डाली
इस लाइन पर एक्सएलपी केबल डाली जा रही है। यह केबल अच्छी क्वालिटी की है। इस केबल में फाल्ट आने और मौसम का प्रभाव पड़ने की संभावना कम ही रहती है। केबल पूरी तरह से लेमिनेटेड होने के कारण इसमें कोई कुंडी डालकर बिजली चोरी भी नहीं कर सकता।
 
वाटर वर्क्स तक भी डाली जानी है लाइन
यह लाइन शहर के नागरिक अस्पताल के अलावा रेवाड़ी रोड स्थित वाटर वर्क्स तक भी डाली जानी है। इस कारण भी यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। वाटर वर्क्स भी हॉट लाइन से जुड़ने के बाद शहर में पानी की कमी नहीं रहेगी।

इनवर्टर हुए ठप, ग्राहक जा रहे वापस
चार दिन से सुबह दस से शाम पांच बजे तक घोषित बिजली कटों के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। वहीं इन बिजली के लंबे कटों के कारण दुकानदारी नहीं चल रही। ग्राहकों के वापस जाने से दुकानदारों को परेशानी हो रही है।

ये क्षेत्र हैं प्रभावित
केबल बदलने के कारण रेवाड़ी रोड की दोनों साइड, महावीर चौक, रेस्ट हाउस, मोहल्ला चांदुवाड़ा, शहर के मुख्य बाजार में महावीर चौक तक, सीएसडी कैंटीन, पुरानी कचहरी, शिवाजी नगर, पुलिस लाइन, नलापुर, नई मंडी, अग्रसेन चौक, पुलिस लाइन मार्ग, कैलाश नगर, आदर्श नगर, महाराणा प्रताप नगर सहित शहर के अनेक मोहल्ले प्रभावित हैं।

केबल खत्म मिलेगी थोड़ी राहत
धीमी गति से चल रहे इस हॉट लाइन के कार्य की अब केबल भी खत्म हो गई है। यह केबल तीन-चार दिन बाद ही आने की संभावना है। इसके कारण काम रुकना तय है। इस कारण लोगों का कहना है कि कुछ दिन कट लगने बंद हो जाएगा। इससे राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें