फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पैमाने पर खरी नहीं उतरी सड़क, अब उखाड़कर दोबारा बनाने के आदेश

विज्ञापन
फोटो संख्या:56 शहर में उखाड़ी गई सड़क का निरीक्षण करते चेयरमैन रमेश सैनी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने तय मापदंडों पर सड़क निर्माण नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार को वार्ड-10 की सड़क उखाड़कर दस दिनों में दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं। लोगों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए वीरवार को नपा चेयरमैन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क तय मापदंडों से अधिक ऊंचाई पर पाई गई। इसके बाद यह निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

चेयरमैन रमेश सैनी ने विकास कार्यों में मिल रही लगातार शिकायतों पर संज्ञान लिया है। वार्ड-10 में दस दिन पूर्व ही करीब 100 मीटर सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन सड़क को निर्धारित स्तर से ऊपर बनाए जाने की शिकायत की अधिकारियों से जांच कराई।
वहीं इसी क्रम में राम सिंह की कोठी से मोहल्ला सराय होते हुए नारनौल रोड तक बनाए जा रहे सड़क का निरीक्षण भी किया गया। संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर मोहल्लावासियों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस एक किलोमीटर सड़क के निर्माण में अगर लापरवाही बरती गई है और तय मापदंडों पर निर्माण नहीं कराया गया है तो इसकी भी शीघ्रता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चेयरमैन रमेश सैनी ने स्पष्ट किया कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विकास कार्याें की तय मापदंडों पर होगी जांच
शहर में चल रहे सड़क व अन्य निर्माण कार्याें की शीघ्रता से जांच करें। अगर तय मापदंडों पर निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है तो संबंधित ठेकेदारों की सभी लंबित व आगामी भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने लगाई जाए। जब तक कि कार्यों की गुणवत्ता की पूर्ण जांच नहीं हो जाती तब तक किसी भी प्रकार की पेमेंट नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें