फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचला बाइक सवार, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया, मौके पर मौत, दूसरा घायल

Thu, 01 Aug 2024 03:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के नारनौल में ट्रक की टक्कर के बाद बाइक सवार के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति घायल हुआ है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगल चौधरी के शहबाजपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नांगल चौधरी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे का प्राथमिक उपचार शुरू किया। 

विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मुसनौता निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार की शाम वह उसके गांव के हंसराज की बाइक पर नांगल चौधरी घर का सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। बाइक को हंसराज चला रहा था। जब वह गांव शहबाजपुर टी प्वाइंट से थोड़ा आगे नांगल चौधरी की तरफ आए तो एक ट्रक बहुत तेज गति व लापरवाही से उनके पीछे से आया। इस दौरान ट्रक चालक ने बिना इंडीकेटर दिए सड़क के नीचे कच्चे रास्ते में उतार दिया। जिससे बाइक ट्रक से टकरा गई। ट्रक से भिड़ंत होते ही धर्मपाल उछल कर दूर गिर गया। वहीं ट्रक का पिछला पहिया हंसराज के सिर और बाइक के ऊपर से गुजर गया। 

घटना के बाद आसपास काफी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों को नांगल चौधरी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां हंसराज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल धर्मपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें