गांव खतरीपुर के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
बुधवार रात गांव गुवानी निवासी 22 वर्षीय प्रीतम सिंह अपने दोस्त 22 वर्षीय प्रवीण के साथ बाइक पर सवार होकर सीहमा किसी काम से आ रहा था। जब वे खतरीपुर गांव में नहर के पास पहुंचे तो तेज अंधड़ आ गया। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे बाइक पर सवार प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण घायल हो गया। बृहस्पतिवार को नारनौल के सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। प्रीतम सिंह अविवाहित था तथा फिलहाल पढ़ाई कर रहा था।