फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से बैंक में 5 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Fri, 05 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। इससे बैंक के महेंद्रगढ़ की दोनों ब्रांच में करीब पांच करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण उपभोक्ताओं का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

कर्मचारियों ने हड़ताल के लिए ऐसा समय चुना जब पेंशनधारकों को अपनी पेंशन का इंतजार रहता है। विभिन्न सरकारी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हड़ताल की वजह से सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। दोनों ब्रांच में पेंशनधारकों के अलावा सामान्य खाताधारकों की संख्या 30 हजार के पार है। जिसके चलते अनुमान लगाया जा सकता है कि करीब एक हजार लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला एम्पलाइज एसोसिएशन के जिला प्रधान विजय सरल श्रीवास्तव ने बताया कि वे जिन मांगों को लेकर हड़ताल पर है, वो बिल्कुल जायज हैं। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो तो वे 24 जून को फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे।
क्या है कर्मचारियों की डिमांड1. एसबीआई में पटियाला बैंक को मर्ज न किया जाए।2. एसबीआई के समान लाभ दिया जाए।3. हाउसिंग लोन की सीमा बढ़ाई जाए।4. ट्रेड यूनियन के साथ जुडे़ रहने का हक न छीना जाए।5. खाली पड़े पदों पर शीघ्र ही भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें