फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सोने व चांदी के बढ़ते रेटों ने बढ़ा दिया आर्टिफिशयल ज्वेलरी का कारोबार

विज्ञापन
फोटो संख्या:57 दुकान में ग्राहकों को आर्टिफिशयल ज्वैलरी दिखाता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सोने और चांदी के लगातार बढ़ते दामों का असर अब लोगों की खरीदारी की पसंद पर भी साफ दिखाई देने लगा है। महेंद्रगढ़ शहर में इन दिनों आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सस्ते दाम, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक लुक के कारण महिलाएं अब सोने-चांदी की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी को अधिक पसंद कर रही हैं। शहर के बाजारों में दुकानदारों ने ग्राहकों की मांग के अनुसार अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी उपलब्ध करवाई है।
दुकानदार मुकेश मेहता ने बताया कि आर्टिफिशयल ज्वेलरी गुजरात, दिल्ली व कोलकाता से आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इनकी चमक सोने-चांद के गहनों के समान है। देखने वालों के लिए आकर्षक है। एक महीन में दो लाख रुपये का कारोबार होने की संभावना है।
विज्ञापन

आर्टिफिशयल ज्वेलरी लोगों के लिए सोने-चांदी के गहनों का एकमात्र विकल्प है। पिछले कुछ महीनों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि 50 से 24 हजार रुपये की आर्टिफिशयल ज्वेलरी बिक रही है। शादी समारोह, पार्टियों, त्योहारों के सीजन में इसकी मांग और अधिक बढ़ जाती है।
बाजार में इन दिनों चैन, नेकलेस सेट, झुमके, मांगटीका, कंगन, चूड़ियां और अंगूठियों के नए डिजाइन महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई कंपनियां छह महीने से लेकर एक साल तक की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही हैं। यदि ज्वेलरी का रंग फीका पड़ता है या कोई खराबी आती है तो उसे बदला भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें