फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की नहरों, जोहड़ों व जलघरों पर नहीं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, पांच साल में गईं 20 से अधिक जानें

विज्ञापन
फोटो संख्या:-72 गांव झगड़ोली के पास महेंद्रगढ़ डिस्ट्ररब्यूटरी में छलांग लगाते युवक---फाइल फोटा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हर साल नहरों और जोहड़ों में डूबने से औसतन पांच लोगों की मौत हो रही है। इसके बावजूद भी गर्मी के मौसम में प्रशासन, नहरी विभाग, पुलिस और ग्राम पंचायतों की ओर से हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास नहीं किए जाते।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में परिजनों की नजरों से बचकर युवा आसपास नहरों एवं जोहड़ों में छलांग लगाते हैं। ऐसे में हादसों के बाद सभी प्रबंधों को लेकर आनन फानन में समीक्षा की जाती है।
जिलेभर की नहरों, जलघरों व जोहड़ों में डूबने के हर साल होने वाले इन हादसों को रोकने के लिए प्रशासन, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग व ग्राम पंचायतों की ओर से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हर साल औसतन इन हादसों में चार से पांच जानें जा रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी इन हादसों को रोकने के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। पिछले पांच सालों के दौरान हुए इन अधिकांश हादसों में विशेषकर छोटे बच्चों एवं युवाओं को शिकार बनना पड़ा है।
यह हुए हैं क्षेत्र में बड़े हादसे
9 सितंबर 2022 को गणपति विसर्जन के दौरान गांव झगड़ोली की नहर में 15 युवा डूब गए थे। हालांकि इसमें से 11 को लोगों से प्रयासों से बचा लिया था लेकिन शहर के मोहल्ला ढाणी निवासी चार युवकों की एक साथ मौत हो गई थी। वहीं सात जुलाई 2022 को गांव खेड़ा निवासी दंपती अपने दो बच्चों के साथ नहर में डूब गया था। वहीं 12 अगस्त 2023 को गांव डालनवास जोहड़ में डूबने से युवकों की मौत हुई थी। नवंबर 2023 में गांव अगिहार के जोहड़ में डूबने से एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। फरवरी 2024 में गांव बवाना के जोहड़ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गुजरने वाली जेएलएन में हर माह औसतन दो शव मिल रहे हैं। अब हाल ही में रविवार देर रात गांव पाथेड़ा से गुजर रही नहर में डूबने से गांव पाथेड़ा निवासी 34 वर्षीय रविंद्र व करीब 34 वर्षीय हेमराज की मौत हो गई है।
-
परिजनों से नजरें बचाकर दोपहर में खूब छलांग लगा रहे किशोर
इस समय क्षेत्र की नहरों में पानी बंद है। भीषण गर्मी होने के कारण दोपहर के समय आसपास लगते जोहड़ों और नहरों में छोटे बच्चे एवं किशोर परिजनों की नजरों से बचकर खूब छलांग लगाते दिखाई देते हैं। वहीं हादसों को लेकर न ही तो ग्राम पंचायतें गंभीर हैं और न पुलिस की तरफ से कोई चेतावनी दी जाती है जबकि नहरी विभाग के कर्मचारी कभी कभार ही गश्त पर निकलते हैं।

- वर्जन:
जल्द ही नहर विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, ग्राम पंचायत सरपंचों के साथ बैठक कर इस प्रकार के हादसों पर पूर्णरूप से अंकुश लगाने के लिए विचार-विमर्श कर जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही नहरों, जोहड़ों व जलघरों पर सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से निगरानी भी कराई जाएगी। -योगेश सैनी, उपमंडल अधिकारी, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:-72 गांव झगड़ोली के पास महेंद्रगढ़ डिस्ट्ररब्यूटरी में छलांग लगाते युवक---फाइल फोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें