फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कंप्यूटर और मैनेजमेंट कोर्स की बढ़ी मांग, बीसीए में सीटों से पांच गुना अधिक आवेदन

विज्ञापन
फोटो नंबर-18राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि इस वर्ष बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) सबसे अधिक लोकप्रिय पाठ्यक्रम बनकर सामने आया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीसीए की 40 सीटों के लिए अब तक 194 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो सीटों की संख्या से लगभग पांच गुना अधिक हैं। वहीं बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की 40 सीटों के लिए 93 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिससे यह भी विद्यार्थियों की पसंदीदा सूची में शामिल है।
विज्ञान संकाय में भी विद्यार्थियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। बीएससी लाइफ साइंस की 160 सीटों के लिए 303 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि बीएससी फिजिकल साइंस की 400 सीटों पर 435 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

पारंपरिक पाठ्यक्रमों में बीए की 660 सीटों के लिए 794 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बीकॉम की 240 सीटों के मुकाबले 186 आवेदन आए हैं जिससे इस पाठ्यक्रम में अभी सीटें उपलब्ध हैं।
डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते दस्तावेजों का सत्यापन करवाने और प्रवेश से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवेदनों के आंकड़े स्पष्ट रूप से बताते हैं कि युवाओं का रुझान अब रोजगारोन्मुखी और तकनीकी पाठ्यक्रमों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें