फोटो 19निजामपुर में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्या
निजामपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में वीरवार की सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीडीपीओ कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। निजामपुर में गुरुवार सुबह सफल आयोजन को लेकर बीडीपीओ कार्यालय परिसर में 11 जून से 13 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संवाद