फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का हुआ स्वागत

Sun, 02 Nov 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- कनीना के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर - फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद
विज्ञापन
कनीना। वीरता, त्याग और शहादत की प्रतीक रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा शनिवार को कनीना पहुंची। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब कनीना पहुंची जहां शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल लोगों ने वीर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को नमन किया। इस यात्रा की अगुवाई रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा के संयोजक रमेश राव पायलट ने बताया कि यह ऐतिहासिक यात्रा 13 अप्रैल को बिहार के छपरा से आरंभ हुई थी, जो 18 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर समाप्त होगी।
यात्रा के माध्यम से देशभर में सैनिकों के योगदान और रेजांगला के वीरों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, सैनिकों के प्रति सम्मान और रेजांगला के शहीदों की गाथा को जीवंत बनाए रखना है।
विज्ञापन

यात्रा के प्रदेश मुख्य महासचिव बलवान फौजी ने कहा कि हमारी मांग है कि केंद्र सरकार अहीर रेजीमेंट का गठन करे। यह न केवल लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है बल्कि शहीदों के सम्मान का भी प्रतीक है। यात्रा के स्वागत में सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें