फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 7.85 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- नशीला पदार्थ  सहित आरोपी एचएसएनसीबी टीम की गिरफ्त में -स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेवाड़ी यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव नांगल हरनाथ से गांव निवासी सुनील को 7.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन

यूनिट प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नशा विरोधी गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव निवासी सुनील उर्फ बोहरा पानी की टंकी के सामने हरिजन चौपाल के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। टीम ने मौके पर दबिश दी तो आरोपी ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके लोअर की जेब से पॉलीथीन में 7.85 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें