फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 10 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही बगीची से कृष्णा कॉलोनी तक रेवाड़ी रोड

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- बगीची से कृष्णा कॉलोनी तक बदहाल मार्ग---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में बगीची से कृष्णा कॉलोनी तक रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाली सड़क करीब 10 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल यह सड़क आज गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोजाना हिचकौले खाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर के कुछ मार्ग तो बना दिए लेकिन 10 वर्षो से यह मार्ग नहीं बन पाया। इस मार्ग से प्रतिदिन 500 वाहन गुजरते है। आसपास की कॉलोनियों के लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। टूटा मार्ग होने के कारण बाइक चालक, ऑटो चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बॉक्स
इस समस्या के बारे में कई बार नपा को मौखिक रूप से शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस टूटे मार्ग के कारण लोग परेशान है। इस मार्ग पर 400 अधिक मकान बने हुए है। -संजीव कुमार, राहगीर
विज्ञापन

बॉक्स
लोग गड्ढों और धूल-मिट्टी के कारण इस रास्ते से आने से कतराने लगे हैं। एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों को भी यहां से गुजरने में समय लगता है। बगीची से कृष्णा कॉलोनी तक रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला यह सबसे छोटा मार्ग है।-दिनेश मास्टर, राहगीर
बॉक्स
इस मार्ग से जब गांव माजरा से सुबह दूध लेने के लिए जाते है तब इस टूटे मार्ग से होकर गुजरना पड़ा रहा है। नगर पालिका इस मार्ग की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि लाेगों को इन गड्ढों से राहत मिल सके।-विनोद, राहगीर
बॉक्स
इस मार्ग को बने हुए 10 वर्ष हो चुके है लेकिन इस मार्ग की ओर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला यह सबसे सुगम मार्ग है ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। नपा को इस मार्ग का निर्माण करवाना चाहिए।-बलबीर, राहगीर
-
- वर्जन:
शहर में सड़क मार्गों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवा दिया जाएगा। शहर में जो भी मार्ग जर्जर अवस्था में है उनका भी निर्माण करवाया जाएगा।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिक, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:69- बगीची से कृष्णा कॉलोनी तक बदहाल मार्ग---संवाद

फोटो संख्या:69- बगीची से कृष्णा कॉलोनी तक बदहाल मार्ग---संवाद

फोटो संख्या:69- बगीची से कृष्णा कॉलोनी तक बदहाल मार्ग---संवाद

फोटो संख्या:69- बगीची से कृष्णा कॉलोनी तक बदहाल मार्ग---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें